Thursday, June 11, 2009

टमाटर फल है या सब्ज़ी?

अगर आप फल-सब्ज़ी की दूकान पर जाएँ तो टमाटर आपको सब्ज़ियों के साथ रखा मिलेगा. लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो टमाटर एक फल है. वनस्पति विज्ञान के अनुसार फल उसे कहते हैं जो पौधे का गूदेदार या फिर पककर सूखा हुआ अंडाशय है जिसमें बीज हों. इस परिभाषा के अनुसार केला, आड़ू, खुबानी, अंगूर, सेव, संतरा, टमाटर, खीरा, सेम की फली आदि सब फल हैं. लेकिन इनमें से कुछ को हम सब्ज़ियों की तरह इस्तेमाल करते हैं. और वनस्पति विज्ञान के अनुसार पौधे की जड़, कंद, डंठल, पत्तियों और फूल को सब्ज़ी की श्रेणी में रखा जाता है. जैसे जड़ हुई आलू, अरबी, गाजर और शलजम. कंद हुई प्याज़ और लहसुन. ऐस्पेरेगस, रुबाब और सैलेरी डंठल की श्रेणी में आते हैं. पत्तों में पत्तागोभी, पालक, सलाद के पत्ते आदि और फूलों में फूलगोभी और ब्रौकली. यानि पौधे का वह हिस्सा जिसमें बीज नहीं होते सब्ज़ी होती है.

No comments:

Post a Comment