Sunday, September 6, 2009

हमें प्यास क्यों लगती है?

हमें प्यास इसलिए लगती है क्योंकि हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. हमारा शरीर जिन तत्वों से बना है उनमें दो तिहाई पानी है. पानी के बिना हम पाँच से दस दिन से ज़्यादा जीवित नहीं रह सकते.
रोज़ कोई तीन लीटर पानी हमारे शरीर से निकल जाता है, आधा लीटर पसीने में, एक लीटर सांस छोड़ने में और डेढ़ लीटर पेशाब में. अगर हम रोज़ तीन लीटर पानी नहीं पिएंगे तो हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाएगी.
मतलब ये कि हमें 6 से 8 गिलास पानी रोज़ पीना चाहिए. इसमें चाय, कॉफ़ी और कोका कोला जैसे पेय शामिल नहीं हैं क्योंकि इनमें मौजूद कैफ़ीन दरस्ल पानी को सोख लेती है. हां दूध, फलों का रस या सब्ज़ियों का सूप पानी की कमी को अवश्य पूरा करते है.

No comments:

Post a Comment